बहराइच: पीएम स्वनिधि योजना के लिए संचालित होगा 45 दिवसीय विशेष अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेन्डर आत्मनिर्भर निधि योजानान्तर्गत कल से 30 अप्रैल तक 45 दिवसीय विशेष अभियान के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बैंक प्रतिनिधियों को चेतावनी देते हुए निर्देश दिया है कि 15 मार्च को आयोजित बैठक में उपस्थित न होने वाले …

बहराइच। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेन्डर आत्मनिर्भर निधि योजानान्तर्गत कल से 30 अप्रैल तक 45 दिवसीय विशेष अभियान के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बैंक प्रतिनिधियों को चेतावनी देते हुए निर्देश दिया है कि 15 मार्च को आयोजित बैठक में उपस्थित न होने वाले बैंक प्रतिनिधियों के खिलाफ उनके बैंको को अवगत कराते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करायी जायेगी।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेगा कैम्प का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए शासन की मंशानुसार कैम्प का सफल आयोजन किया जाय। जिससे अधिक से अधिक लक्षित वर्ग को योजना से लाभान्वित किया जा सके। बैठक के दौरान बताया गया कि अभियान अन्तर्गत 15, 24 व 25 मार्च 2022 को दो दिवसीय विशेष मेगा कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

योजना अन्तर्गत सड़क किनारे दुकान लगाकर सब्जी, मिट्टी के बर्तन, खिलौने, चाट, गोलगप्पे व ठेले लगाकर सामान बेचने वाले लोगो को 10 हजार व 20 हजार रूपये का ऋण बैंको द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। जिन लाभार्थियो द्वारा प्रथम ऋण 10 हजार रूपये का लाभ लिया गया हैं, और ऋण जमा कर दिया है, उन्हें ही द्वितीय ऋण 20 हजार रूपये का लाभ दिया जायेगा।

पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों एवं उनके परिवार के सदस्यों की एक प्रोफाइल तैयार की जायेगी और डाटा के आधार पर उन्हें अलग-अलग पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जनधन योजना, रजिस्ट्रेशन अण्डर बीओसीडब्ल्यू, पीएम श्रमयोगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना की सुविधा भी मुहैया कराई जायेगी।

इन योजनाओ से लाभार्थियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा तथा उनके आय का जरिया भी बढ़ेगा। योजना अन्तर्गत समस्त नगर निकायों के पथ विक्रेताओं को लाभ दिया जायेगा। योजना अन्तर्गत जनपद के 5571 स्ट्रीट वेन्डरों को 10 हजार और 18 स्ट्रीट वेन्डरो को को 20 हजार रूपये तक का ऋण रोजगार स्थापित करने के लिये दिया गया हैं। बैठक में सीएमओ डॉ एस.के. सिंह, डीएसओ अन्नत प्रताप सिंह, पीडी डूडा संजय सिंह, सहायक श्रम आयुक्त सिद्धार्थ मोदयानी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहराइच दुर्गेश त्रिपाठी, नगर पंचायत रिसिया शैलेन्द्र मिश्रा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: होली की मस्ती में खलल डालेंगे सूर्य भगवान, चार डिग्री बढ़ेगा तापमान

संबंधित समाचार