वाराणसी: NEET-UG धांधली के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। NEET-UG में धांधली के 20 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बलरामपुर के गैंसड़ी थाना के नचौरी गांव के मूल निवासी और लखनऊ के कैसरबाग स्थित गुडलक अपार्टमेंट के रहने वाला है। कैसरबाग लखनऊ को मंगलवार की सुबह सर्विलांस सेल और सारनाथ पुलिस टीम ने सिंहपुर बाईपास के पास …

वाराणसी। NEET-UG में धांधली के 20 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बलरामपुर के गैंसड़ी थाना के नचौरी गांव के मूल निवासी और लखनऊ के कैसरबाग स्थित गुडलक अपार्टमेंट के रहने वाला है।

कैसरबाग लखनऊ को मंगलवार की सुबह सर्विलांस सेल और सारनाथ पुलिस टीम ने सिंहपुर बाईपास के पास से गिरफ्तार करने में सफलता मिली। उसके कब्जे से नीट परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी के मूल शैक्षिक दस्तावेज आदि बरामद हुए। बता दें, कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित किया था जिसके बाद से वह नेपाल, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, अमेठी और हैदराबाद में ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था। आज उसे अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

बता दें कि अब तक इस प्रकरण में 19 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इसके साथ ही 16 आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की पूछताछ में डॉ. अफरोज ने बताया कि 2010-11 के सत्र में वह कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में एडमिशन लिया था। 2017-18 में वह पास हुआ।

2019 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से मेडिकल ऑफिसर के पद पर उसका चयन हुआ। उसकी शादी 2020 में डॉ. शिफा खान से हुआ जो लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में कार्यरत थी।

पढ़ें- बहराइच: मधवापुर गांव में निकला तेंदुआ, वन कर्मियों ने शुरू की कांबिंग

संबंधित समाचार