सुकमा में बस की चपेट में बाइक आने से एक की मौत दूसरा घायल
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार अन्य वाहन से जा टकराया जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर्दालपारा क्षेत्र के पास एक बस की …
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार अन्य वाहन से जा टकराया जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर्दालपारा क्षेत्र के पास एक बस की चपेट में बाइक के आने से यह हादसा हुआ। मोटरसाइकल सवार जगरगुंडा क्षेत्र निवासी बताए जा रहे हैं और दोनों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी। दोनों को तत्काल अस्पताल भेजा गया और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें–
GST परिषद एक संघीय संस्था, GST परिषद का राजनीतिकरण न करें – सीतारमण
