अयोध्या: जीजीआईसी निर्माण में 1.71 करोड़ के घपले में दो रिटायर समेत तीन जेई हुए गिरफ्तार
अयोध्या। विकास खंड अमानीगंज स्थित राजकीय बालिक इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) के निर्माण में तकरीबन पौने दो करोड़ रुपये डकराने वाले दो सेवानिवृत्त समेत तीन जेई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरार चल रहे आरोपियों की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। आरोपियों को सहादतगंज स्थित हनुमानगढ़ी चौराहे के पास से पकड़ा गया …
अयोध्या। विकास खंड अमानीगंज स्थित राजकीय बालिक इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) के निर्माण में तकरीबन पौने दो करोड़ रुपये डकराने वाले दो सेवानिवृत्त समेत तीन जेई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरार चल रहे आरोपियों की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। आरोपियों को सहादतगंज स्थित हनुमानगढ़ी चौराहे के पास से पकड़ा गया है।
गौरतलब है कि तीनों आरोपी जीजीआईसी का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था जल निगम के जेई थे। आरोप है कि तीनों ने निर्माण के लिए मिले तकरीबन 1 करोड़ 71 लाख 96 हजार रुपया पर अपना हाथ साफ कर लिया था। मामले में आरोपियों पर थाना कैंट में केस दर्ज हुआ था।
आरोपी तब से फरार चल रहे थे। आरोपियों की पहचान भृगुनाथ वर्मा (64) 2/364 विरामखण्ड थाना गोमती नगर लखनऊ, रामदरश प्रसाद (66) 9/4 इन्द्रानगर लखनऊ व अरविन्द कुमार (52) रामदेवी डिग्री कॉलेज के पास 500/3 चिनहट लखनऊ के रूप में हुई। आरोपियों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। थाना कैंट प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी में लखनऊ क्राइम ब्रांच की भी टीम शामिल रही।
यह भी पढ़ें: हरदोई: जिले में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने वाले अधिकारियों को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित
