सीतापुर: क्षेत्र में रोज बिछते हैं जुएं के फड़, युवा हो रहे बर्बाद
तंबौर/सीतापुर। जिले के तंबौर थाना क्षेत्र के कस्बा समेत अनेक गांवों में बड़े पैमाने पर अवैध जुए का कारोबार चल रहा है। जिसमें कस्बा सहित आस-पड़ोस के गांवों में खुलेआम जुए के फड़ रोजाना सजते है। इन अवैध जुए के अड्डों पर रोजाना हजारों का वारा न्यारा किया जाता है। जुए से जुड़े तमाम घरों …
तंबौर/सीतापुर। जिले के तंबौर थाना क्षेत्र के कस्बा समेत अनेक गांवों में बड़े पैमाने पर अवैध जुए का कारोबार चल रहा है। जिसमें कस्बा सहित आस-पड़ोस के गांवों में खुलेआम जुए के फड़ रोजाना सजते है। इन अवैध जुए के अड्डों पर रोजाना हजारों का वारा न्यारा किया जाता है। जुए से जुड़े तमाम घरों के परिवार तबाह व बर्बाद हो रहे है।
युवाओं के इस शौक ने चोरी की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। अनदेखी के चलते देश का भविष्य कहे जाने वाले नाबालिग बच्चे भी इसका हिस्सा बनते जा रहे है। ताश के पत्तो को फेंटते हुए दिखाई पड़ते हैं। कस्बे के ईदगाह, लेदी, मेला मैदान सहित क्षेत्र के दुबई, भनवापुर, ककरहा, रतनगंज व लौकी समेत दर्जनों गांवों में खुलेआम अवैध जुए के कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। गांव दुबाई के बाहर खेतों में कुछ किशोर बाकायदा फड़ बिछाकर जुए का आनन्द ले रहे थे। जिनकी फोटो दूर से कैमरे में कैद हो गई।
जिसमें ग्रामीणों के विरोध के बावजूद जुआरियों के हौंसले बुलंद है। क्षेत्र के गांव लौकी में फरवरी 22 में पुलिस को देखकर भागे एक जुवारी की गिरकर हुई मौत की घटना इसकी तस्दीक करती है। जुआ के फैले इस कारोबार पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश पटेल ने कहा कि अगर कहीं से कोई सूचना मिलती है तो फोर्स भेजा जाता है।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: विहिप ने की रास्ते से अंडे, मांस की दुकाने हटवाने की मांग
