बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रूपईडीहा के चकिया रोड पर रात को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के रंजीत बोझा गांव निवासी ननके (23) पुत्र अली अहमद मंगलवार रात को बाइक से चकिया …

बहराइच। रूपईडीहा के चकिया रोड पर रात को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के रंजीत बोझा गांव निवासी ननके (23) पुत्र अली अहमद मंगलवार रात को बाइक से चकिया रोड की तरफ से आ रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही ननके की मौत हो गई।

सूचना पाकर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किया गया है। हादसे के बाद वह फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

पढ़ें- पीएमएल-क्यू की सभी राजनीतिक दलों से संयम बरतने की अपील

संबंधित समाचार