पीलीभीत: जशोदा देवी हत्याकांड में उलझी पुलिस, जांच के लिये लगाई गईं तीन टीमें
पीलीभीत/न्यूरिया, अमृत विचार। मकान से कुछ दूरी पर फंदे पर लटके मिले महिला जशोदा देवी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। परिजनों की ओर से नामजद एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन पुलिस की छानबीन में कई पेंच फंसे हुए हैं। जिसे लेकर हत्याकांड की …
पीलीभीत/न्यूरिया, अमृत विचार। मकान से कुछ दूरी पर फंदे पर लटके मिले महिला जशोदा देवी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। परिजनों की ओर से नामजद एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन पुलिस की छानबीन में कई पेंच फंसे हुए हैं। जिसे लेकर हत्याकांड की गुत्थी पूरी तरह से सुलझ नहीं सकी है। इसके लिए सर्विलांस समेत तीन टीम सुरागरसी को लगाई हैं। अफसर खुद कार्रवाई की निगरानी में जुटे हैं, जल्द खुलासे का दावा किया जा रहा है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के रूरा रामनगर गांव की निवासी जशोदा देवी(35) पत्नी सूरजपाल मंगलवार सुबह पांच बजे घर के बाहर कूड़ा डालने गई थी। इसके बाद जब वापस नहीं लौटी तो परिजन तलाश को निकले। मकान से कुछ दूरी पर जशोदा का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। परिजन ने पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जताई थी। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लगा दबाकर हत्या करने की पुष्टि हो गई थी।
पति से मिली तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही किरन प्रसाद, रामबेटी, रचना देवी, चंचल देवी पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। गन्ने के रुपये को लेकर चल रहे विवाद में हत्या करने के आरोप लगाए। पुलिस ने इस दिशा में छानबीन की, लेकिन कोई ठोस साक्ष्य अभी नहीं मिल सका है। चूंकि हत्या जैसी संगीन वारदात है, ऐसे में पुलिस गंभीरता से छानबीन कर रही है। थाना पुलिस, सर्विलांस समेत तीन टीम लगाई गई हैं। सीओ सदर लल्लन सिंह ने भी मौके पर जाकर मुआयना किया, लेकिन कोई ठोस सबूत अभी तक नहीं मिल सका है। पुलिस ग्रामीणों से भी संपर्क साध रही है।
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: जंगल में नहीं ठहरने देंगे श्रद्धालु, मॉनिटरिंग को लगाई जाएंगी टीम
