अयोध्या: पीएम स्वनिधि योजना का हुआ बुरा हाल, कैम्प में मिले सिर्फ 13 लाभार्थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पीएम स्वनिधि योजना का जिले में फिलहाल बुरा हाल दिखाई दे रहा है। यहां आयोजित दो दिवसीय विशेष शिविर में विभाग को महज 13 लाभार्थी ही मिले। पीओ डूडा यामिनी रंजन ने बताया चिन्हित बैंक कार्यालयों में शिविर आयोजित किया गया, जिसके जरिये स्टेट बैंक में 5 लोन, बैंक ऑफ बड़ौदा फतेहगंज में 1 …

अयोध्या। पीएम स्वनिधि योजना का जिले में फिलहाल बुरा हाल दिखाई दे रहा है। यहां आयोजित दो दिवसीय विशेष शिविर में विभाग को महज 13 लाभार्थी ही मिले। पीओ डूडा यामिनी रंजन ने बताया चिन्हित बैंक कार्यालयों में शिविर आयोजित किया गया, जिसके जरिये स्टेट बैंक में 5 लोन, बैंक ऑफ बड़ौदा फतेहगंज में 1 लोन, एचडीएफसी बैंक में 5 ऋण वितरित कराए गए। 9 लाभार्थियों के प्रथम व 4 लाभार्थियों के द्वितीय ऋण आवेदन कराए गए।

उन्होंने बताया कि जनपद में पीएम स्वनिधि योजना के तहत 4 हजार 20 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल चुका है। जिन लाभार्थियों द्वारा अपने ऋण की ससमय वापसी कर दी जाएगी। ऐसे लाभार्थी योजना के अंतर्गत 20 हजार की द्वितीय किश्त प्राप्त कर सकते हैं। अपर आयुक्त नगर निगम सच्चिदानंद सिंह, गरिमा सरोज सीएमएम, सीओ, टीएस एवं बैंकर्स मौजूद थे।

डिजीटल से मिलेगा लाभ

पीओ डूडा ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थी वेंडर को क्यूआर कोड के माध्यम से डिजिटल ट्रांजेक्शन करने पर कई तरह के लाभ होते हैं। माह में 200 डिजिटल लेनदेन करने पर 100 रुपये प्रति माह की दर से 1200 रुपये का कैशबैक प्रतिवर्ष प्राप्त होगा, जिसके फलस्वरूप वेंडर को प्राप्त ऋण पर किसी भी तरह का ब्याज नहीं देना होगा। क्यूआर कोड के माध्यम से लेनदेन सुगम एवं सुरक्षित होता है तथा समय-समय पर कैशबैक भी प्राप्त होगा।

पढ़ें- रेलवे के निजीकरण का कोई प्रश्न नहीं, सारी बातें काल्पनिक- रेल मंत्री अश्विनी

संबंधित समाचार