गाजियाबाद: रैपिड रेल की पहली झलक आई सामने, 17 किमी. लंबा है रेलखंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। दिल्ली से गाजियाबाद व मेरठ के लिए बन रहा रैपिड रेल कारिडोर अगले साल शुरू हो जाएगा। इसके मार्च में शुरू होने की संभावना है। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई गांव रैपिड रेल चलेगी। यह रेलखंड करीब 17 किलोमीटर लंबा बताया जा रहा है। वहीं इसके ठीक छह महीने बाद मुरादनगर से मेरठ …

गाजियाबाद। दिल्ली से गाजियाबाद व मेरठ के लिए बन रहा रैपिड रेल कारिडोर अगले साल शुरू हो जाएगा। इसके मार्च में शुरू होने की संभावना है। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई गांव रैपिड रेल चलेगी। यह रेलखंड करीब 17 किलोमीटर लंबा बताया जा रहा है। वहीं इसके ठीक छह महीने बाद मुरादनगर से मेरठ के परतापुर इलाके तक रेल चलाई जाएगी। वहीं तीसरा खंड साहिबाबाद से दिल्ली के लिए शुरू किया जाएगा। वहीं सबसे आखिर में यानि 2025 तक मेरठ शहर के अंदर रैपिड रेल चलने लगेगी। इस रेल के आ जाने से यात्रियों की सुविधाओं में काफी इजाफा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में ACB की ताबडतोड़ छापेमारी, 18 अधिकारियों से नकदी, संपत्ति बरामद

संबंधित समाचार