रायबरेली: मामूली विवाद में हुई मारपीट, दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। मंगलवार की रात कस्बा खीरों में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। बुधवार को दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। कस्बा खीरों निवासी सत्यम शुक्ला ने आरोप लगाया है कि मंगलवार की रात उनके पड़ोसी अभिषेक शुक्ला, विवेक शुक्ला, हिमांशु …

रायबरेली। मंगलवार की रात कस्बा खीरों में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। बुधवार को दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।

कस्बा खीरों निवासी सत्यम शुक्ला ने आरोप लगाया है कि मंगलवार की रात उनके पड़ोसी अभिषेक शुक्ला, विवेक शुक्ला, हिमांशु शुक्ला और हर्ष शुक्ला आदि ने उनके दरवाजे आकर गाली देते हुए लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। बीच बचाव करने आई बहन दिव्या शुक्ला को भी पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

दूसरे पक्ष से रीता शुक्ला ने आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद के कारण मंगलवार की रात उनके पड़ोसी सत्यम शुक्ला, संपूर्णानंद शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, विमल शुक्ला व दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर में घुसकर उनकी लाठी-डंडों से पिटाई की ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर सभी लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया की दोनों पक्षों की तहरीरों के आधार पर सभी नामजद लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े-लखीमपुर-खीरी: 21694 बच्चों व 6352 गर्भवती महिलाओं का हुआ टीकाकरण

संबंधित समाचार