मुरादाबाद : मारपीट कर गर्भपात करने वालों के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज के लिए ससुरालवालों ने विवाहिता को इस कदर पीटा कि गर्भपात हो गया। मारपीट के चलते वह बुरी तरह घायल हो गई। सोमवार को पीड़िता अपनी विधवा मां के साथ एंबुलेंस द्वारा एसएसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने कटघर एसएचओ को पीड़िता का मेडिकल कराने और आरोपियों …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज के लिए ससुरालवालों ने विवाहिता को इस कदर पीटा कि गर्भपात हो गया। मारपीट के चलते वह बुरी तरह घायल हो गई। सोमवार को पीड़िता अपनी विधवा मां के साथ एंबुलेंस द्वारा एसएसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने कटघर एसएचओ को पीड़िता का मेडिकल कराने और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

कटघर कोतवाली क्षेत्र के करुला इस्लाम नगर निवासी फूल जहां ने बताया कि उसका निकाह 24 नवंबर 2018 को मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर निवासी युवक के साथ हुआ था। पति कबाड़ी का काम करता है। आरोप है कि ससुराल वाले कम दहेज के लिए उसका मानसिक तथा शारीरिक उत्पीड़न करते थे। पीड़िता के अनुसार 10 अप्रैल 2021 की सुबह करीब आठ बजे वह अपने कमरे में झाड़ू लगा रही थी। तभी उसका पति, ससुर, सास, देवर आए और गाली-गलौज करने लगे।

सास के कहने पर देवर ने उसके सिर पर बेलन से वार कर दिया और सभी ने मिलकर पीटा। इससे उसका गर्भपात भी हो गया। पिटाई से उसके सिर और टांगों में गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान पति ने तीन तलाक देते हुए धक्के देकर घर से निकाल दिया। काफी दिन तक उसका उपचार चलता रहा। उसकी विधवा मां ने ससुरालवालों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन वह बात करने के लिए तैयार नहीं हुए।

पीड़िता ने थाने में तहरीर भी दी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब सोमवार को विधवा मां अपनी बेटी को लेकर एंबुलेंस द्वारा एसएसी कार्यालय पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते एससपी ने कटघर पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें:- रायबरेली: शौच के लिए गई किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, दस दिन बाद दर्ज हुई FIR

संबंधित समाचार