शाहजहांपुर: एमएलसी चुनाव के लिए सपा से अमित यादव का टिकट फाइनल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर,अमृत विचार। शाहजहांपुर-पीलीभीत सीट से सपा के एमएलसी अमित यादव का फिर टिकट फाइनल हो गया है। सपा का टिकट फाइनल होने के बाद अब लोगों को भाजपा की सूची आने का इंतजार है। हालांकि भाजपा में एमएलसी दावेदारों की लंबी लाइन है। वहीं बसपा और कांग्रेस ने भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। एमएलसी …

शाहजहांपुर,अमृत विचार। शाहजहांपुर-पीलीभीत सीट से सपा के एमएलसी अमित यादव का फिर टिकट फाइनल हो गया है। सपा का टिकट फाइनल होने के बाद अब लोगों को भाजपा की सूची आने का इंतजार है। हालांकि भाजपा में एमएलसी दावेदारों की लंबी लाइन है। वहीं बसपा और कांग्रेस ने भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

एमएलसी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसी भी पार्टी के उम्मीदवार ने नामांकन नहीं कराया है। नामांकन की अंतिम तिथि होली के अगले ही दिन यानि 19 मार्च है। इसके बावजूद अभी तक सिर्फ पर्चे ही खरीदे जा रहे हैं। हालांकि एमएलसी चुनाव नौ मार्च को होना है, लेकिन सपा के अलावा अभी तक किसी भी पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

सर्वाधिक दावेदार भाजपा में ही हैं, जो अपना दावा पेश कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश मंत्रिमंडल के साथ एमएलसी उम्मीदवारों के भी नाम तय कर दिए हैं, लेकिन किसी के नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है। इधर सपा ने बुधवार को इस सीट से एमएलसी अमित यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

इससे सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद एमएलसी अमित यादव से सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, सपा नेता उपेंद्र पाल सिंह, श्यामजी शुक्ला आदि मिलने पहुंचे और उन्होंने बधाई दी।

ये भी पढ़ें-

बदायूं: रोडवेज बस में घुसी ईको कार, चार की मौत, 8 घायल

संबंधित समाचार