भाजपा का नया फॉर्मूला, हारे हुए मंत्रियों को नहीं बनाया जाएगा विधान परिषद का उम्मीदवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। 9 अप्रैल को 36 सीटों पर होने जा रहा विधान परिषद का चुनाव बीजेपी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। बताया जा रहा है कि विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर बीजेपी ने एक नया फॉर्मूला तैयार कर लिया है। बीजेपी के फॉर्मूले के चलते इस बार हारे हुए मंत्रियों …

लखनऊ। 9 अप्रैल को 36 सीटों पर होने जा रहा विधान परिषद का चुनाव बीजेपी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। बताया जा रहा है कि विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर बीजेपी ने एक नया फॉर्मूला तैयार कर लिया है।

बीजेपी के फॉर्मूले के चलते इस बार हारे हुए मंत्रियों को विधान परिषद का उम्मीदवार नहीं बनाने जा रही है। पहले यह कहा जा रहा था कि इनमें से कुछ नेताओं को उनके बड़े कद की वजह से विधान परिषद में लाकर मंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन अब पार्टी ने सैद्धान्तिक तौर पर हारे हुए नेताओं को विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाने का फैसला कर लिया है।

बताया जा रहा है कि बीजेपी इस बार नए चेहरों खासकर ऐसे नेताओं को एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाएगी, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में जमीनी धरातल पर बीजेपी को जीत दिलाने के लिए काम किया है।

पढ़ें- शिवपाल सिंह यादव ने संगठन पर उठाए सवाल, कहा- समय से टिकट बांट दिए होते तो बीजेपी 100 पर होती

संबंधित समाचार