लखनऊ: अमीनाबाद में होलिका दहन से पहले होती है प्रतियोगिता, 43 सालों से चली आ रही यह खास परंपरा
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में होली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, खासकर अमीनाबाद और चौक क्षेत्र में। अमीनाबाद में होली के पर्व की तैयारी को लेकर एक लंबा सिलसिला चलता है,जनवरी महीने से ही इसकी शुरुआत हो जाती है। अमीनाबाद चौराहे पर बसंत पंचमी के दिन से ही होलिका दहन की तैयारी …
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में होली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, खासकर अमीनाबाद और चौक क्षेत्र में। अमीनाबाद में होली के पर्व की तैयारी को लेकर एक लंबा सिलसिला चलता है,जनवरी महीने से ही इसकी शुरुआत हो जाती है।
अमीनाबाद चौराहे पर बसंत पंचमी के दिन से ही होलिका दहन की तैयारी अमीनाबाद होली महोत्सव समिति आरंभ कर देती है, यहां के चौराहे पर होलिका दहन के लिए खंभे गाड़े जाते हैं, लकड़िया रखी जाती हैं। इसके अलावा होलिका दहन से पहले एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होता है।
होलिका दहन समेत पूरे कार्यक्रम का आयोजन कोई अकेले नहीं करता,बल्कि यहां के हर घर तथा दुकान करने वाले लोगों की यह जिम्मेदारी होती है। 43 सालों से यह सिलसिला लगातार चलता आ रहा है।
अमीनाबाद होली महोत्सव समिति के कोषाध्यक्ष अरविंद सोनकर बताते हैं कि यहां के चौराहे पर दो जवाबी मंडप सजाए जाते हैं, जिसकी प्रतियोगिता होती है। उन्होंने बताया कि मंडप सज्जा की इस प्रतियोगिता का विजेता यहां की जनता तय करती है। इसके अलावा यहां पर भजन का कार्यक्रम भी होता है। उन्होंने बताया कि इस बार होलिका दहन रात करीब 1:37 मिनट पर होगा।
वहीं अमीनाबाद होली महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष पिंकू चौधरी बताते हैं कि होलिका दहन की तैयारी समेत अन्य कार्यक्रमों की तैयारी के लिए करीब 3 महीने पहले से ही कार्य शुरू हो जाता है। उन्होंने बताया कि यहां का हर छोटा-बड़ा दुकानदार मिलकर इस कार्यक्रम को करता है।
पढ़ें- बरेली: बिथरी चैनपुर में दो मुंह वाले सांप की तस्करी करने वाला गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
