हरदोई: सड़क हादसे में घायल महिला आरक्षी की इलाज के दौरान मौत, पिता गंभीर
हरपालपुर/हरदोई। यूपी के हरदोई जिले के स्थानीय कस्बा निवासी महिला आरक्षी उपासना कुशवाहा मुरादाबाद में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग कर रही थी, होली की छुट्टी में गुरुवार को पिता के साथ बाइक से घर आ रही महिला आरक्षी की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला आरक्षी मुरादाबाद से हरदोई स्टेशन पर …
हरपालपुर/हरदोई। यूपी के हरदोई जिले के स्थानीय कस्बा निवासी महिला आरक्षी उपासना कुशवाहा मुरादाबाद में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग कर रही थी, होली की छुट्टी में गुरुवार को पिता के साथ बाइक से घर आ रही महिला आरक्षी की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला आरक्षी मुरादाबाद से हरदोई स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद अपने पिता के साथ बाइक से घर आ रही थी।
तभी हरदोई शहर कोतवाली के शहाबुद्दीनपुर गांव के पास बाइक एक अवारा सांड़ से टकरा गई। जिससे पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान महिला कांस्टेबल की मौत हो गई है।
कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बा निवासी श्याम सिंह की 23 वर्षीय पुत्र उपासना अक्टूबर 2021 में पुलिस में भर्ती हुई थी, उसकी मुरादाबाद के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग चल रही थी गुरुवार की सुबह वह होली की छुट्टी लेकर मुरादाबाद से हरदोई स्टेशन ट्रेन से आई इसके बाद अपने पिता की बाइक से घर आ रही थी। तभी हरदोई सांडी मार्ग पर शहाबुद्दीनपुर गांव के पास एक आवारा सांड़ से बाइक टकरा गई। जिससे पिता-पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपासना की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई, वहीं महिला आरक्षी के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, परिवार में उसकी मां रामा देवी सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: बाजार में घट गई रिफाइंड ऑयल की मांग, कोटे पर मुफ्त वितरण का दिखा असर
