बरेली: जांच कमेटी के शक के दायरे में आए एक दर्जन लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार । बाल विकास पोषाहार विभाग में इन दिनों दलाल सक्रिय हैं। अफसरों के फर्जी मुहर व हस्ताक्षर कर नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं। एक मामला प्रकाश में आने के बाद जांच कमेटी बनाई गई है। जांच टीम के दायरे में करीब एक दर्जन लोग आए हैं, जिनसे जांच की जाएगी। बीते …

बरेली, अमृत विचार । बाल विकास पोषाहार विभाग में इन दिनों दलाल सक्रिय हैं। अफसरों के फर्जी मुहर व हस्ताक्षर कर नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं। एक मामला प्रकाश में आने के बाद जांच कमेटी बनाई गई है। जांच टीम के दायरे में करीब एक दर्जन लोग आए हैं, जिनसे जांच की जाएगी।

बीते दिनों दलालों द्वारा एक युवक का फर्जी आंगनबाड़ी सहायिका के पद का नियुक्ति पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिला कार्यक्रम अधिकारी दीनानाथ द्विवेदी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कमेटी बनाई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि राजीव कुमार पुत्र हेतराम कश्यप निवासी इंद्रानगर बरेली के नाम के व्यक्ति को फर्जी तरीके से नियुक्ति पत्र दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जांच टीम साक्ष्य जुटा रही है, एक दर्जन लोग शक के दायरे में आए हैं। जिनसे पूछताछ की जाएगी। पूरा मामला प्रकाश में आने पर खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-

बरेली: होली के बाद राजनैतिक दलों में उठा-पटक, भीतरघातियों का चिन्हीकरण शुरू

संबंधित समाचार