तेज धूप से बेहाल हो रही वाराणसी, तापमान पहुंचा 36 डिग्री के पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। गर्मी का कहर मार्च के महीने में ही देखने को मिलने लगा है। सुबह की धूप ही अप असहनीय हो रही है। जिले में आज औसत तापमान 25°C तक पहुंच गया है। इस समय हवा बिल्कुल ही शांत है। ह्यूमिडिटी 83% तक दर्ज की गई। इसके अलावा, होली के दिन वाराणसी का अधिकतम तापमान …

वाराणसी। गर्मी का कहर मार्च के महीने में ही देखने को मिलने लगा है। सुबह की धूप ही अप असहनीय हो रही है। जिले में आज औसत तापमान 25°C तक पहुंच गया है। इस समय हवा बिल्कुल ही शांत है। ह्यूमिडिटी 83% तक दर्ज की गई। इसके अलावा, होली के दिन वाराणसी का अधिकतम तापमान 35.8°C तक पहुंचा था।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह तापमान मार्च में ही 40°C को पार कर जाएगा। अभी तापमान सामान्य से 2°C अधिक है। यदि यह 4.5°C ज्यादा होती है तो इसे ‘गर्मी की लहर’ घोषित कर दिया जाएगा।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी ऐसा कोई सिस्टम नहीं है कि गर्मी कम हो जाए। उत्तर भारत में बारिश का भी कोई अनुमान है। दो-चार दिन में गर्मी और भी काफी तिलमिलाने वाली आ रही है।

वाराणसी में इस समय एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 120 अंक पर है। शहर में सबसे प्रदूषित एरिया आज मलदहिया रहा, जहां का AQI 143 अंक तक गया। इसके बाद भेलूपुर में 127 अंक, अर्दली बाजार में 11 अंक और बीएचयू में 98 प्वाइंट्स में AQI कर लेवल गया।

पढ़ें- हत्यारों ने पहले मांगा पानी फिर कर दी बुजुर्ग महिला की चाकू मारकर हत्या

संबंधित समाचार