कानपुर: फिर से शुरू होगा बच्चों का सरकारी अस्पताल, शासन को भेजा जाएगा नियुक्ति का प्रस्ताव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। चाचा नेहरू अस्पताल को फिर से शुरू करने की तैयारियां जल्द शुरू की जाएगी। महापौर प्रमिला पांडेय ने इसे शुरू करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रस्ताव दिया था, जिसे मंजूरी मिल गई थी। हॉस्पिटल को 100 बेड तक की क्षमता तक बढ़ाया जाएगा। पहले फेज में इसे 50 बेड और ओपीडी के …

कानपुर। चाचा नेहरू अस्पताल को फिर से शुरू करने की तैयारियां जल्द शुरू की जाएगी। महापौर प्रमिला पांडेय ने इसे शुरू करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रस्ताव दिया था, जिसे मंजूरी मिल गई थी।

हॉस्पिटल को 100 बेड तक की क्षमता तक बढ़ाया जाएगा। पहले फेज में इसे 50 बेड और ओपीडी के साथ शुरू होगी। 20 बेड पीडियाट्रिक आइसीयू और 30 बेड ऑक्सीजन युक्त होंगे। यहां सिर्फ बच्चों का इलाज होगा। वहीं महापौर ने बताया कि प्रयास है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसका लोकार्पण कराया जाए।

बता दें, 1964 में चाचा नेहरू अस्पताल को नगर निगम ने शुरू किया था। 1997 में ये बंद हो गया था। तब से ऐसे ही पड़ा था। नगर निगम ने इसको संवारने के लिए काम शुरू किया। काम 60 परसेंट पूरा हो चुका है। डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

बीते दिनों डीएम नेहा शर्मा ने अस्पताल की कार्य प्रगति को लेकर निरीक्षण किया था। जिसमें उन्होंने डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए शासन को प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमित सिंह ने बताया कि डॉक्टर समेत 100 स्टाफ की जरूरत होगी।

इसके अलावा मेडिकल इक्यूपमेंट की खरीद के लिए डॉक्टर्स की कमेटी भी बनाई जा चुकी है। स्टाफ की नियुक्ति को लेकर मंथन चल रहा है। कोशिश है कि मेडिकल कॉलेज स्टाफ रखकर इसको संचालित करें।

पढ़ें- बरेली: रंग डालने को लेकर हुए विवाद के बाद लोगों ने सड़क पर किया बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा