अमरोहा : होली पर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, कई लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा,अमृत विचार। शहर में होली के हुडदंग में विशेष समुदाय के लोगों ने उस वक्त पथराव और मारपीट शुरू कर दी जब डीजे पर योगी का गाना बजना शुरू हुआ। विशेष धार्मिक स्थल के पास गाना बजाने का विरोध कर रहे लोगों ने जमकर पथराव और मारपीट की। इस दौरान कई लोग चोटिल हो गए। …

अमरोहा,अमृत विचार। शहर में होली के हुडदंग में विशेष समुदाय के लोगों ने उस वक्त पथराव और मारपीट शुरू कर दी जब डीजे पर योगी का गाना बजना शुरू हुआ। विशेष धार्मिक स्थल के पास गाना बजाने का विरोध कर रहे लोगों ने जमकर पथराव और मारपीट की। इस दौरान कई लोग चोटिल हो गए। शहर में पथराव की सूचना आग की तरह फैल गई। मौके पर एएसपी,सीओ कई थानों की पुलिस और पीएसी के जवान पहुंच गए। पुलिस ने मामला शांत कराते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर के मोहल्ला छंगा दरवाजा में मिश्रित आबादी है। रंग के दिन यहां पर हिंदू समुदाय गुलाल लगाकर होली खेल रहे थे। इस दौरान तेज आवाज के साथ डीजे भी बज रहा था। बताया जा रहा है कि डीजे पर योगी का गाना बजाने व नमाज के समय डीजे बजाने का कुछ विशेष समुदाय के लोगों ने विरोध किया। थोड़ी देर में मामला इतना बढ़ गया कि विशेष समुदाय के लोगों के बीच पथराव शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के लोगों ने छतों से पथराव किया और जमकर मारपीट भी की। इस दौरान कई चोटिल और गंभीर घायल हो गए।

सूचना पर आनन-फानन में एएसपी चंद्र प्रकाश शुक्ला, सीओ सिटी विजय कुमार राणा, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीएससी के जवान भी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ते हुए मामले को शांत कराया। इसके बाद हिंदू समाज के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंच गए। यहां आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शाम तक मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि देर रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला ने बताया कि रंग के दिन मस्जिद के पास डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो समुदायों में विवाद हुआ था, पथराव भी हुआ था, मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पथराव की वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, फिल्हाल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : मातम में बदली होली की खुशियां, सड़क हादसे में 3 की मौत, 6 घायल

संबंधित समाचार