पीलीभीत: पूजा करने जा रहे परिवार पर हमला, युवक पर चाकू से किया वार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/बरखेड़ा, अमृत विचार। होली के मौके पर परिवार के साथ देवस्थल पर पूजा करने जा रहे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पुरानी रंजिश में गांव के ही चार लोगों ने रास्ते में रोक गाली गलौज की। वहीं विरोध करने पर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। साथ ही महिलाओं से भी मारपीट …

पीलीभीत/बरखेड़ा, अमृत विचार। होली के मौके पर परिवार के साथ देवस्थल पर पूजा करने जा रहे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पुरानी रंजिश में गांव के ही चार लोगों ने रास्ते में रोक गाली गलौज की। वहीं विरोध करने पर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। साथ ही महिलाओं से भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पौटा गौटिया निवासी रामस्वरूप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम करीब छह बजे बेटा विजय कुमार परिवार के अन्य सदस्यों संग एक देवस्थल पर पूजा करने गया था। इस बीच गांव के ही घनश्याम, अमित कुमार, तेजबहादुर, हीरालाल ने पुराने विवाद में परिवार को रास्ते में रोक गाली गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपी हमलावर हो गए। लाठी डंडे और बांके से वार कर हमला कर दिया और परिवार के सदस्यों की पिटाई कर दी।

महिलाओं ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीटा। बेटे विजय को धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया। शोर पर जमा हुई भीड़ ने किसी तरह परिवार के सदस्यों को बचाया। बेटे विजय के गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इसके बाद थाने आकर शिकायत की। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना कराई जा रही है, सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम दबिश दे रही है।

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज