कानपुर: डीजे पर थिरकी पुलिस रंगों से हुई सराबोर, थानों में हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। 48 घंटों की लगातार ड्यूटी के बाद शनिवार को जिले की पुलिस डीजे की धुन पर ऐसा थिरकी कि देखने वाले भी झूमने लगे। यह नजारा कमिश्नरेट के 33 थानों के साथ ही आउटर के 11 थानों और पुलिस लाइन में देखने को मिला। होली आयोजनों में केवल पुलिसकर्मी ही नहीं बल्कि उच्चाधिकारी भी …

कानपुर। 48 घंटों की लगातार ड्यूटी के बाद शनिवार को जिले की पुलिस डीजे की धुन पर ऐसा थिरकी कि देखने वाले भी झूमने लगे। यह नजारा कमिश्नरेट के 33 थानों के साथ ही आउटर के 11 थानों और पुलिस लाइन में देखने को मिला। होली आयोजनों में केवल पुलिसकर्मी ही नहीं बल्कि उच्चाधिकारी भी मस्ती करते नजर आए।

शहर के डेढ़ दर्जन अतिसंवेदनशील इलाकों में शांतिपूर्ण होलिका दहन और होली के साथ जुमे की नमाज कराने में पुलिस को दिन रात एक कर देना पड़ा। कई थानों में तो पुलिसकर्मी सप्ताह भर से शांतिपूर्ण आयोजन के लिए दिन रात एक किए हुए थे। शत प्रतिशत सफलता के बाद पुलिस ने ड्यूटी का सारा तनाव होली के रंग के साथ उतार दिया।

थानों में होली आयोजन में शामिल होने के लिए एस 10 के सदस्यों के साथ चंद गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया था। थानों में आयोजन की पूरी जिम्मेदारी एसएचओ पर थी। स्पष्ट निर्देश थे कि न तो नाश्ते की कमी हो और न ही रंग की। आने जाने वालों का भी विशेष ध्यान रखा जाए। कमाल तो यह कि मस्ती में डूबे पुलिसकर्मियों ने आने वाले पीड़ितों की फरियाद भी गंभीरता से सुनी।

थाने से उड़ा रंग कमिश्नरेट पहुंचा

जिले के थानों में सुबह से ही रंग चलने लगे। खुद होली खेलने के बाद थानेदारों की टोली अफसरों के यहां मिलने पहुंच गई। वहीं अन्य पुलिसकर्मी भी थाने में मस्ती करने के बाद अपने सीनियरों से मिलने के लिए पुलिसलाइन पहुंच गए। अफसरों के यहां खाने से लेकर बैंड-बाजे का इंतजाम मिला। पुलिस आयुक्त के यहां हर सीनियर व जूनियर को एक सा सम्मान पाते देख पुलिसकर्मी फूले न समाए।

शहर में धूमधाम से खेली गई होली

भाईचारे का पर्व होली शुक्रवार को धूमधाम से खेली गई। गुरुवार को जिले में 2172 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। होलिका दहन के बाद से ही होली के रंग चलने लगे। शुक्रवार सुबह से ही शहर से लेकर गांव तक चारों तरफ हुड़दंगी नजर आए। जगह-जगह डीजे लगाकर युवा खूब थिरके। झगड़े भुलाकर लोग एक दूसरे के गले लगे। रंग और अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरा शहर रंगों से सराबोर रहा।

पढ़ें-क्षेत्रीय सहमति के बाद ही अफगान तालिबान सरकार को मान्यता देगा पाकिस्तान

संबंधित समाचार