विद्युत चोरी के मुकदमों का नहीं हुआ निस्तारण, पुलिस ने पावर कारपोरेशन से की अधिशाषी अभियंता की शिकायत
हमीरपुर। जिले में विद्युत चोरी के चार हजार मुकदमों का निस्तारण नहीं हो पाया है। मुकदमों में सहयोग न करने पर स्थानीय विद्युत चोरी निरोधक थाना इंचार्च ने राठ के अधिशासी अभियंता की शिकायत पावर कारपोरेशन से की है। थाना इंचार्ज संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि जिले में प्रवर्तन दल जांच के दौरान …
हमीरपुर। जिले में विद्युत चोरी के चार हजार मुकदमों का निस्तारण नहीं हो पाया है। मुकदमों में सहयोग न करने पर स्थानीय विद्युत चोरी निरोधक थाना इंचार्च ने राठ के अधिशासी अभियंता की शिकायत पावर कारपोरेशन से की है।
थाना इंचार्ज संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि जिले में प्रवर्तन दल जांच के दौरान विद्युत चोरी के मुकदमे थाना मे कायम करा देते है जिसका निस्तारण थाना इंचार्ज को करना पड़ता है।
जिले में लंबित 4000 मुकदमो में तीन हजार मुकदमे तो राठ क्षेत्र के लंबित है, राठ के अधिशासी अभिंयता जांच में पुलिस टीम का कोई सहयोग नही करते है न ही कभी पुलिस टीम को गाड़ी उपलब्ध कराते है।
आरोपी जो चोरी करने की पेनाल्टी विद्युत विभाग में जमा करता है मगर राठ के अधिशासी अभियंता थाने में कोई सूचना नहीं देते है। जिससे मुकदमों के निस्तारण की जानकारी शासन को नहीं जा पाती है, न ही निरोधक टीम को जानकारी हो पाती है कि किस आरोपी ने कितना राजस्व जमा कर दिया है।
इसके लिये राठ के अधिशासी अभियंता को इस मामले में कई बार पत्र लिखा गया है मगर कोई सुधार नही हो रहा है इस मामले मे लिखित शिकायत उन्होने लखनऊ पावर कॉरपोरेशन के उच्चाधिकारियो से की है।
थाना प्रभारी का कहना है कि राठ के अधिसाशी अभियंता की लापरवाही से शासन का राजस्व का नुकसान हो रहा है। यही कारण है कि सबसे ज्यादा विद्युत चोरी राठ क्षेत्र में हो रही है।
पढ़ें- क्षेत्रीय सहमति के बाद ही अफगान तालिबान सरकार को मान्यता देगा पाकिस्तान
