बहराइच: जिलाधिकारी ने पत्रकारों के संग खेली होली, पिलाया गन्ने का जूस
बहराइच। होली के रंग में जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी रंगे दिखे। जिलाधिकारी ने पत्रकारों के साथ होली खेला। जिलाधिकारी ने गन्ने का जूस लोगों को पिलाया। जिले में शुक्रवार को रंगों का पर्व होली धूमधाम से मना। आम लोगों की तरह जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र भी रंगों में सराबोर दिखे। जिलाधिकारी ने पत्रकारों को …
बहराइच। होली के रंग में जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी रंगे दिखे। जिलाधिकारी ने पत्रकारों के साथ होली खेला। जिलाधिकारी ने गन्ने का जूस लोगों को पिलाया। जिले में शुक्रवार को रंगों का पर्व होली धूमधाम से मना। आम लोगों की तरह जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र भी रंगों में सराबोर दिखे।
जिलाधिकारी ने पत्रकारों को आमंत्रित किया। इसके बाद पत्रकारों के साथ डीएम और पुलिस अधीक्षक ने अबीर गुलाल लगाकर होली खेली। इसके बाद जिलाधिकारी ने पत्रकारों को अपने हाथ से गन्ने का जूस पिलाया। सभी को होली के पर्व की बधाई दी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सतीश कुमार सिंह भी रंग खेलते दिखे। इस दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारी और पत्रकार मौजूद रहे। वहीं जिले के थाने में थानाध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों के साथ होली खेली। युवा भी रंग से सराबोर दिखे।
