मथुरा में युवक ने दुकानदार को मारी गोली, मचा हड़कंप
मथुरा। मथुरा के कोसीकलां इलाके में करीब दस बजे एक दुकानदार ने युवक को सामान नहीं दिया। जिससे तैश में आकर युवक ने उसके सिर में गोली मार दी। वहीं जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां …
मथुरा। मथुरा के कोसीकलां इलाके में करीब दस बजे एक दुकानदार ने युवक को सामान नहीं दिया। जिससे तैश में आकर युवक ने उसके सिर में गोली मार दी। वहीं जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
बता दें कि जिले के कोकिलावन चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव जॉव में महेश एक दुकान चलाते हैं। रात में वे अपनी दुकान पर बैठे थे तभी एक युवक आया और उनके उधार सामान मांगने लगा। जिस पर दुकानदार ने पुराना बकाया पहले लौटाने की बात करते हुए सामान देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दुकानदार तैश में आ गया और उसने दुकानदार के सिर में गोली मार दी और भाग गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: बरेली: धार्मिक स्थल पर रंग डालने पर बवाल, लोगों ने किया रोड जाम…पुलिस का लाठीचार्ज
