ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय गर्लफ्रेंड विनी रमन से रचाई शादी, 2017 से कर रहे थे डेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंध गए। मैक्सवेल और विनी ने 18 मार्च, यानी होली के दिन एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई। दोनों ने किस करते हुए तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की और इसे ‘Mr and Mrs Maxwell’ …

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंध गए। मैक्सवेल और विनी ने 18 मार्च, यानी होली के दिन एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई। दोनों ने किस करते हुए तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की और इसे ‘Mr and Mrs Maxwell’ कैप्शन दिया।सोशल मीडिया पर तमाम क्रिकेट जगत से दोनों को खूब बधाइयां मिल रही हैं। विनी और मैक्सवेल ने 2020 में सगाई की थी।

आरसीबी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दोनों को बधाई दी है और लिखा है कि आरसीबी परिवार आप दोनों की शादी से बेहद खुश है। आप दोनों को शादी की बहुत बधाई।

आपको बता दें कि मैक्सवेल को आरसीसीबी ने रिटेन किया है और इनको कप्तान बनाए जाने की भी बातें चल रही थी लेकिन आरसीबी ने फाफ डु प्लेसी और अपनी टीम कप्तान बनाया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक विनी और मैक्सवेल 2017 से डेट कर रहे हैं। विनी बुरे वक्त में भी मैक्सवेल के साथ बनी रहीं। मानसिक रूप से परेशान हो चुके मैक्सवेल को विनी ने बाहर निकाला। इसलिए मैक्सवेल के दिल में विनी के लिए खास जगह है। मूल रूप से साउथ इंडिया की रहने वाली विनी पेशे से फार्मासिस्ट हैं।

ये भी पढ़ें : Asia Cup 2022 : भारत-पाकिस्तान में फिर होगा महामुकाबला, 27 अगस्त से श्रीलंका में खेला जाएगा एशिया कप

संबंधित समाचार