बहराइच: तालाब में मिला गायब युवक का शव, इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर के मोहल्ला घसियारीपुरा निवासी युवक शुक्रवार दोपहर में अचानक घर से गायब हो गया। शनिवार को उसका शव मोहल्ले में तालाब में मिला। इस पर परिवार के लोग नाराज हो गए। सभी हत्या का आरोप लगाते हुए शव लेकर सड़क पर धरने के लिए बैठ गए। युवक की हत्या किए जाने और इंसाफ …

बहराइच। शहर के मोहल्ला घसियारीपुरा निवासी युवक शुक्रवार दोपहर में अचानक घर से गायब हो गया। शनिवार को उसका शव मोहल्ले में तालाब में मिला। इस पर परिवार के लोग नाराज हो गए। सभी हत्या का आरोप लगाते हुए शव लेकर सड़क पर धरने के लिए बैठ गए। युवक की हत्या किए जाने और इंसाफ की मांग को लेकर सभी ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

शहर के मोहल्ला घसियारीपुरा निवासी सूरज कुमार (20) पुत्र कृपा शुक्रवार दोपहर में एक बजे के आसपास घर से रहस्यमय हालत में गायब हो गए। परिवार के लोगों ने पुलिस के साथ वार्ड के सभासद और सदर विधायक से न्याय की गुहार लगाई। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

शनिवार को मोहल्ले में स्थित तालाब में युवक का शव मिला। इस पर परिवार के लोग रोते बिलखते पहुंचे। सभी ने एक युवक पर अपने अन्य सहयोगी से मिलकर हत्या किए जाने की बात कही, लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही। इससे परिवार के लोग सैकड़ों की संख्या में बौद्ध परिपथ पर शहर के डिगीहा तिराहा पहुंच गए। सभी ने शव सड़क पर रखकर इंसाफ की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

महिलाएं रोते हुए कह रही थीं कि संतोष यादव नाम का युवक बुलाकर ले गया था और इसके बाद उसका शव मिला है। प्रदर्शन के चलते शहर में जाम लग गई। साथ ही माहौल गमगीन हो गया। सूचना पाकर कोतवाल नगर राजेश कुमार और नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय मौके पर पहुंची है। लोगों को समझाया जा रहा है।

दो दिन पूर्व हुआ था विवाद

मृतक सूरज का गुरुवार को होलिका दहन को लेकर गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था। उसी दिन विवाद करने वाले युवक ने देख लेने की धमकी दी थी।

पढ़ें- लखनऊ: एलयू के अभ्यर्थियों को विवरण जमा करने का कल है अंतिम दिन, जानें क्या है पूरा मामला

संबंधित समाचार