रायबरेली: अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से नीचे गिरा बाइक सवार युवक, मौत
रायबरेली। बछरावां कस्बे के लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर रेलवे ओवर ब्रिज पर एक युवक की बाइक अनियंत्रित हो गई । बाइक सवार बाइक से छिटक कर ओवरब्रिज से नीचे जा गिरा। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुक्रवार दोपहर लगभग बारह बजे सरस्वती पुरम …
रायबरेली। बछरावां कस्बे के लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर रेलवे ओवर ब्रिज पर एक युवक की बाइक अनियंत्रित हो गई । बाइक सवार बाइक से छिटक कर ओवरब्रिज से नीचे जा गिरा। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शुक्रवार दोपहर लगभग बारह बजे सरस्वती पुरम थाना पीजीआई जनपद लखनऊ निवासी अवधेश कुमार अवस्थी पुत्र अशोक कुमार अवस्थी बाइक से रायबरेली जा रहे थे। इसी दरमियान लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर बने ओवर ब्रिज को पार करते समय उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। वह बाइक से छिटक कर नीचे जा गिरे।
ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी बछरावां पहुंचाया। जहां डॉकरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक के पिता अशोक कुमार गैर जनपद में पुलिस विभाग में कार्यरत हैं।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एनएचएआई के एंबुलेंस चालक ने युवक को सीएचसी पहुंचाने से इंकार कर दिया। तब ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। जिसने इलाज के लिए युवक को सीएचसी पहुंचाया। ऐसे में एनएचआई एंबुलेंस चालक के रवैए से लोगों में आक्रोश है। थाना अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़ें: बरेली: 21 मार्च को मनाया जाएगा खुशहाल परिवार दिवस
