पीलीभीत: ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइकर्स को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
बीसलपुर, अमृत विचार। ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइकर्स को पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक बरात घर के पास कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के …
बीसलपुर, अमृत विचार। ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइकर्स को पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक बरात घर के पास कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के जसोली गांव निवासी संतोष कुमार गुरुवार को होली के मौके पर बाइक से बीसलपुर आए थे। उनके साथ दो दोस्त गांव गांगूपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार (25) और सोनू थे। बीसलपुर से काम निपटाकर तीनों एक बाइक पर घर जा रहे थे। इसी दौरान पीलीभीत रोड पर परशुराम बरात घर के पास सामने से आई कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने चालक कार सहित भाग निकला। सड़क पर बाइकर्स को लहूलुहान पड़ा देख राहगीरों की भीड़ लग गई। पुलिस तीनों को सीएचसी लेकर पहुंची। वहां धर्मेंद्र पुत्र रामऔतार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि धर्मेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, त्योहार के दिन बेटे की मौत के बाद धर्मेंद्र के परिवार में चीख पुकार मची रही। होली की खुशियां मातम में तब्दील रहीं।
ये भी पढ़ें-
