बहराइच: तालाब में उतराता मिला घर से गायब ग्रामीण का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। खैरीघाट के नकहा गांव निवासी ग्रामीण का शव शनिवार को तालाब में मिला। पुत्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के नकहा गांव स्थित भगड्डा तालाब में शनिवार शाम को एक अधेड़ का शव उतराता मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। …

बहराइच। खैरीघाट के नकहा गांव निवासी ग्रामीण का शव शनिवार को तालाब में मिला। पुत्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के नकहा गांव स्थित भगड्डा तालाब में शनिवार शाम को एक अधेड़ का शव उतराता मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। खेत गए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र तिवारी को सूचना दी। प्रधान प्रतिनिधि ने दूरभाष पर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान घुरे पुत्र बदलू लोनिया निवासी लोनियन पुरवा दाखिला बरदहा कला के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि मृतक नशे का आदी था। वही अन्य कई स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में कई जगह अवैध कच्ची शराब बिकती है। यहां पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। कारण यही है कि गांव में शराबियों की संख्या बढ़ती जा रही है। मृतक को चार बेटे और एक बेटी है।

यह भी पढ़ें: बहराइच: नित्य क्रिया के लिए गई युवती नदी में डूबी, अब तक नहीं लगा सुराग, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार