मुरादाबाद: अवैध संबंधों में रोड़ा बने युवक की गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद, अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र में भाभी से अवैध संबंधों में रोड़ा बने देवर की उसके प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक का शव गांव से करीब छह किमी दूर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप …
मुरादाबाद, अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र में भाभी से अवैध संबंधों में रोड़ा बने देवर की उसके प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक का शव गांव से करीब छह किमी दूर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों नामजदों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने डूंगरपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा लिया। वह उचित कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
मामला भगतपुर थानाक्षेत्र के गांव नकटपुरी खुर्द का है। यहां रहने वाला 33 वर्षीय विपिन कुमार खेतीबाड़ी करते थे। उनके परिवार में मां शीला देवी, पत्नी साधना देवी, पांच वर्षीय पुत्र पुलकित और दो साल की बेटी है। वह तीन भाइयों संजीव कुमार और जगवीर में छोटे थे। दो बहन सुनीता और अवंति हैं। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम गांव का ही विशाल कश्यप और रिंकू पाल उसे डांस के बहाने के घर से बुलाकर ले गए थे।
इसके बाद विपिन घर नहीं लौटा। परिजन पूरी रात उसे तलाश करते रहे। उन्होंने विशाल और रिंकू से भी पूछा मगर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। देर रात करीब नौ बजे पुलिस को काशीपुर-डूंगरपुर मार्ग पर अज्ञात शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
तब नकटपुरी के प्रधान ने शव की पहचान अपने गांव निवासी विपिन के रूप में की। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर विशाल कश्यप और रिंकू पाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इतना ही नहीं पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया।
देर शाम करीब आठ बजे परिजनों ने काशीपुर-डूंगरपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की जानकारी मिलते ही भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। बाद में सीओ भी मौके पर पहुंच गए। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मृतक के परिजन घटना का सही खुलासा करने की मांग पर अड़े थे। देर रात तक परिजन सड़क पर डटे
ये भी पढ़ें-
मुरादाबाद : पति की हत्या कर थाने पहुंची महिला, जीजा से अवैध संबंधों के चलते दिया घटना को अंजाम
