मुरादाबाद : उफ! सताने लगी गर्मी, 39 डिग्री पर पहुंचा तापमान
अमृत विचार,मुरादाबाद। गर्मी का सितम अभी से बढ़ता जा रहा है। अप्रैल माह में पड़ने वाली गर्मी ने अभी से झुलसाना शुरू कर दिया है। सूरज की तपन ने दोपहर होने से पहले ही लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। रविवार को आलम यह था कि तपन के कारण तापमान …
अमृत विचार,मुरादाबाद। गर्मी का सितम अभी से बढ़ता जा रहा है। अप्रैल माह में पड़ने वाली गर्मी ने अभी से झुलसाना शुरू कर दिया है। सूरज की तपन ने दोपहर होने से पहले ही लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। रविवार को आलम यह था कि तपन के कारण तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दिनों में भीषण गर्मी पड़ने के संकेत दिए हैं।
मार्च शुरू होते ही गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी थी। जनवरी व फरवरी में पड़नी वाली भीषड़ ठंड से लोगों को कंपकपा दिया था। उम्मीद थी कि शायद इस बार गर्मी आने में वक्त लगेगा, लेकिन मार्च माह शुरू होने के साथ ही मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी। यह करवट गर्मी के साथ ही आने वाले दिनों में वायुमंडल के लिए भी खतरे के संकेत हैं। 10 मार्च के बाद से गर्मी के कारण हालात यह हो गए कि दोपहर में लोगों का निकलना दुश्वार हो गया। रविवार को भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह के अनुसार इस बार जुलाई तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दूसरी ओर गेहूं की पैदावार लेने वाले किसानों में गर्मी को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। उनका कहना है कि एकदम तापमान बढ़ने से फसल को नुकसान हो सकता है। पछेती प्रजाति को सबसे अधिक नुकसान होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : गैस रिसाव से धधकी आग, युवक झुलसा, शब-ए-बारात का हलवा-पराठा पकाते समय हुआ हादसा
