अयोध्या: आज से खुलेंगे सरकारी दफ्तर, कर्मचारियों पर हावी रहेगा मार्च प्रेशर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। दो दिन के होली और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को सरकारी दफ्तरों का ताला खुलेगा। इसी के साथ ही सरकारी दफ्तरों पर मार्च का प्रेशर भी हावी रहेगा। सरकारी विभागों के पास मार्च क्लोजिंग निपटाने के लिए बस दस दिनों का समय रह गया है। 27 मार्च को फिर रविवार पड़ रहा …

अयोध्या। दो दिन के होली और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को सरकारी दफ्तरों का ताला खुलेगा। इसी के साथ ही सरकारी दफ्तरों पर मार्च का प्रेशर भी हावी रहेगा। सरकारी विभागों के पास मार्च क्लोजिंग निपटाने के लिए बस दस दिनों का समय रह गया है। 27 मार्च को फिर रविवार पड़ रहा है। ऐसे में दस दिनों के अंदर ही वित्तीय वर्ष 2021-2022 का पूरा लेखा जोखा निपटाने के लिए बहुत समय नहीं बचा है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद सरकारी विभागों में बस रूटीन काम ही हो रहे थे। अधिकारियों की चुनावी व्यस्तता के कारण वित्तीय वर्ष के लेखे जोखा का काम भी सुस्त पड़ा था। चुनाव निपटाने के बाद कई विभागाध्यक्ष छुट्टी पर भी चले गए थे। इसी बीच होली का दो दिनों का अवकाश और रविवार पड़ गया। अब सोमवार से सरकारी विभागों में पुरानी रौनक लौटने की उम्मीद है।

विकास कार्यों की प्रगति और लम्बित पड़े बजट को लेकर कामकाज होना है। ऐसे में सोमवार से सरकारी विभागों में मार्च प्रेशर तय माना जा रहा है। आचार संहिता के कारण नए कामों की स्वीकृति पर भी रोक थी। होली के पहले ही मंडलायुक्त नवदीप रिनवा कर्मचारियों को मार्च में अनावश्यक छुट्टी न लेने व लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें: बाराबंकी: धूमधाम से मनाया गया 6वां श्री श्याम महोत्सव, श्याम प्रभु की भक्ति में झूम रहे भक्त

संबंधित समाचार