गोरखपुर: CM योगी को कपड़ा व्यापारियों ने भेंट किया चांदी का ‘बुलडोजर’, सीएम भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी
गोरखपुर। यूपी में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत के बाद से बुलडोजर की मांग बढ़ गई है। होली की पिचकारी के रूप में बच्चों का पसंदीदा बुलडोजर की खूब डिमांड रही। वहीं कई बीजेपी समर्थकों ने हाथ पर बुलडोजर का टैटू भी बनवाया। इसी बीच होली पर उन्हें गोरखपुर के प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी भाईयों …
गोरखपुर। यूपी में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत के बाद से बुलडोजर की मांग बढ़ गई है। होली की पिचकारी के रूप में बच्चों का पसंदीदा बुलडोजर की खूब डिमांड रही। वहीं कई बीजेपी समर्थकों ने हाथ पर बुलडोजर का टैटू भी बनवाया। इसी बीच होली पर उन्हें गोरखपुर के प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी भाईयों ने चांदी का बुलडोजर भेंट किया है। बुलडोजर भेंट में पाकर सीएम योगी खुद भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और खिलखिला दिए।
यूपी चुनाव में चले बुलडोजर ने जातीय समीकरण को ध्वस्त कर दिया। राशन से शासन का रास्ता साफ कर मतदाताओं के सिर पर यूपी की सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।
विधानसभा चुनाव जीतने के बाद गोरखपुर के चार दिन के प्रवास पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ को कपड़ा व्यवसाई शम्भू शाह और संजय शाह ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर स्थित आवास पर ‘चांदी का बुलडोजर’ स्मृति चिह्न के रूप में भेंट किया।
पढ़ें- लखनऊ: तेज धूप से बेहाल हो रही राजधानी, तापमान पहुंचा 39 डिग्री के पार
