आगरा: यात्रियों को बसों के लिये करना पड़ा घंटों इंतजार, स्टेशनों पर उमड़ी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। होली की छुट्‌टियां खत्म हो गई हैं। ऐसे में सोमवार से लोगों को वापस अपने काम पर लौटना है। अब सभी अपने घरों से काम के लिए वापस लौट रहे हैं। जिसके बाद से बस स्टेशन और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलने लगी हैं। बस और ट्रेन के इंतजार …

आगरा। होली की छुट्‌टियां खत्म हो गई हैं। ऐसे में सोमवार से लोगों को वापस अपने काम पर लौटना है। अब सभी अपने घरों से काम के लिए वापस लौट रहे हैं। जिसके बाद से बस स्टेशन और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलने लगी हैं। बस और ट्रेन के इंतजार में लोगों को लंबे समय का इंतजार करना पड़ रहा है। जैसे-जैसे समय गुजर रहा था, वैसे-वैसे भीड़ बढ़ती जा रही थी।

आईएसबीटी बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ हो रही है। बस के इंतजार में यात्री बाहर खड़े थे। आलम यह था कि बस आने पर यात्रियों दौड़ पड़े। कोई खिड़की से अपना सामान फेंक रहा था तो कोई अपने बच्चे को खिड़की से अंदर कर रहा था। बस में सीट पाने के लिए खींचतान और मारामारी मची थी।

रोडवेज बसों की कमी के चलते प्राइवेट बस संचालकों ने जमकर चांदी काटी। आईएसबीटी के बाहर लाइन से प्राइवेट बसें खड़ी थीं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्राइवेट बस संचालक मनमाने किराया वसूलते दिखे। मजबूरी में यात्रियों को बसों में यात्रा करनी पड़ी।

वहीं ट्रेनों में टिकट कंफर्म न होने के बाद भी यात्री रिजर्वेशन कोच में चढ़ गए। जिन यात्रियों की सीटें कंफर्म थी, उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पढ़ें- गोरखपुर: CM योगी को कपड़ा व्यापारियों ने भेंट किया चांदी का ‘बुलडोजर’, सीएम भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी

संबंधित समाचार