उन्नाव: पुलिस पर हमलावर हुए हिस्ट्रीशीटर भाई, पिस्टल छीनने का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के बेथर गांव में रविवार रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां अपराधी सत्यापन कर रहे चौकी प्रभारी व सिपाही पर हिस्ट्रीशीटर भाइयों ने हमला बोल दिया। सिपाही की वर्दी फाड़ने के साथ ही दारोगा की पिस्टल छीनने का भी प्रयास हुआ। हालांकि पुलिस ने एक को दबोच लिया। …

उन्नाव। जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के बेथर गांव में रविवार रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां अपराधी सत्यापन कर रहे चौकी प्रभारी व सिपाही पर हिस्ट्रीशीटर भाइयों ने हमला बोल दिया। सिपाही की वर्दी फाड़ने के साथ ही दारोगा की पिस्टल छीनने का भी प्रयास हुआ। हालांकि पुलिस ने एक को दबोच लिया। जबकि दूसरा भाग निकलने में सफल रहा। चौकी प्रभारी की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पुराने अपराधियों के सत्यापन अभियान के तहत अचलगंज थानाक्षेत्र की बेथर चौकी प्रभारी राजेश दीक्षित गांव के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर भाइयों के घर रविवार देर शाम गए थे। उनके साथ सिपाही दिनेश पाल था। पूछताछ के दौरान हिस्ट्रीशीटर भाइयों राजेंद्र और राजेश पुत्रगण कल्लू ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। दोनों ने सिपाही की वर्दी फाड़ दी और दारोगा से हाथापाई की। इस दौरान दोनों ने दारोगा की पिस्टल छीनने का भी प्रयास किया। चौकी प्रभारी की तहरीर पर दोनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, पिस्टल छीनने के प्रयास व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर राजेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है। जबकि राजेश फरार हो गया।

पढ़ें-बांदा: 45 बीघे सरसों की फसल जलकर हुई खाक, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

संबंधित समाचार