बहराइच: नेपाली शराब के साथ पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार
बहराइच। रूपईडीहा पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा है। दोनों के पास 80 नेपाली शराब बरामद हुई है। बरामद शराब को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में रूपईडीहा पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव ने बताया थानाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी द्वारा गठित …
बहराइच। रूपईडीहा पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा है। दोनों के पास 80 नेपाली शराब बरामद हुई है। बरामद शराब को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में रूपईडीहा पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव ने बताया थानाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी द्वारा गठित टीम के उप निरीक्षक संतोष सिंह, हेड कांस्टेबल कन्हैयालाल, आसिफ अहमद सोरहिया प्राथमिक विद्यालय के निकट जांच कर रहे थे। सोमवार रात को दो लोग आते दिखे। उनके बोरी की तलाशी ली गई तो बोरी में नेपाली शराब मिली।।जिस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के पास से 80 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई है। जिसे सीज कर दिया गया है। जबकि पकड़े गए शराब तस्कर पंकज पथरकट पुत्र बौरा और बौरा पुत्र जुद्धी निवासी बाबागंज को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है।
पढ़ें- गुजरात के भरूच शहर में एक मकान ढहने से तीन भाई-बहनों की मौत
