गोरखपुर: पुरानी रंजिश में फावड़े से मारकर युवक को किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। उत्तर प्रदश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थानाक्षेत्र के सराय गुलरिहा में बीत रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर 20 वर्षीय गिरजेश को फावड़े से वार कर घायल कर दिया। घायल गिरजेश का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय गिरजेश पुत्र राधे निषाद रविवार की सुबह गांव …

गोरखपुर। उत्तर प्रदश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थानाक्षेत्र के सराय गुलरिहा में बीत रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर 20 वर्षीय गिरजेश को फावड़े से वार कर घायल कर दिया। घायल गिरजेश का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय गिरजेश पुत्र राधे निषाद रविवार की सुबह गांव स्थित एक घर से दूसरे घर पैदल जा रहा था।

आरोप है कि रास्ते में पहले से मौजूद नाथू, दिवाकर,मीना देवी एवं दिवाकर के जीजा ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली गुप्ता देते हुए फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बीआरडी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। किन्तु परिजन उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-दिल्ली हवाई अड्डे की क्षमता मौजूदा सात करोड़ यात्री से बढ़ाकर 10 करोड़ की जाएगी – नागर विमानन मंत्री

संबंधित समाचार