रामपुर : ओवरलोड डंपर ने सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर में मारी टक्कर, चालक को बनाया बंधक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/ मसवासी, अमृत विचार। सुल्तानपुर पट्टीमार्ग पर मिलक नोखरीद में सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर में रेत से भरे ओवरलोड डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर मालिक चपेट में आने से घायल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर चालक को बंधक बनाकर पीटा। मार्ग को घंटो जाम के हवाले रखा।किसी तरह ग्रामीणों और पुलिस …

रामपुर/ मसवासी, अमृत विचार। सुल्तानपुर पट्टीमार्ग पर मिलक नोखरीद में सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर में रेत से भरे ओवरलोड डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर मालिक चपेट में आने से घायल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर चालक को बंधक बनाकर पीटा। मार्ग को घंटो जाम के हवाले रखा।किसी तरह ग्रामीणों और पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया।

सोमवार सुबह एक डंपर ओवरलोड रेत भरकर मसवासी दिशा की ओर जा रहा था कि मिलकनोखरीद के पास सड़क के किनारे खराब ट्रैक्टर खड़ा हुआ था।ट्रैक्टर स्वामी महेश कुमार ट्रैक्टर को दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे थे कि इसी दौरान तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आकर ट्रैक्टर स्वामी महेश कुमार घायल हो गया।दुर्घटना होते ही तमाम ग्रामीण रेत के अवैध वाहनों के खिलाफ सड़कों पर उतर आए।

हंगामा शुरू कर दिया।डंपर चालक हारून निवासी पट्टीकला घोसीपुरा को केबिन से खींचकर एक मकान में बंधक बना लिया।उसकी लातघूसों से पिटाई की।इसी दौरान किसी राहगीर ने हंगामा बढ़ता देख मामले की सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने किसी तरह डंपर चालक को बंधन मुक्त कराया।मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा कर रही भीड़ को किसी तरह पुलिस और कुछ संभ्रांत लोगों ने ट्रैक्टर स्वामी को मुआवजा दिलाकर समझा-बुझाकर शांत किया।

ग्रामीणों का आरोप था कि रेत के अवैध वाहन तेज गति से गुजरते हैं जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।ग्रामीणों की जान जोखिम में रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से रेत के ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हंगामा करने वालों में जयपाल सिंह मुकेश कुमार राजेंद्र सिंह आशीष कुमार,जगतपाल मौजूद रहे।

संबंधित समाचार