बेटी सोनम के मां बनने पर अनिल कपूर ने जाहिर की खुशी, कही यह खास बात
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर खुशखबरी ने दस्तक दी है। जी हां, जल्द ही एक नन्हा मेहमान सोनम कपूर के घर आने वाला है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पेस्ट शेयर करके दी है। उन्होंने अपना मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया है जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर खुशखबरी ने दस्तक दी है। जी हां, जल्द ही एक नन्हा मेहमान सोनम कपूर के घर आने वाला है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पेस्ट शेयर करके दी है। उन्होंने अपना मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया है जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। फैंस एक्ट्रेस को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दे रहे हैं। इसी बीच सोनम के पापा और अनिल कपूर ने भी नाना बनने पर खुशी जाहिर की है।
अनिल कपूर ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर सोनम कपूर की चार तस्वीरें शेयर की हैं। दो तस्वीरों में आनंद आहूजा भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये वहीं तस्वीरें हैं जो सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने शेयर की थीं।
Now preparing for the most exciting role of my life – GRANDFATHER!!
Our lives will never be the same again and I couldn’t be more grateful! @sonamakapoor & @anandahuja you have made us happy beyond measure with this incredible news! ??♥️ pic.twitter.com/wa0GIocCMP— Anil Kapoor (@AnilKapoor) March 21, 2022
अनिल कपूर ने इसके साथ लिखा है, ‘अब मेरे जीवन में सबसे रोमांचक भूमिका की तैयारी- नाना। हमारी जिंदगी फिर कभी पहले जैसी नहीं होगी और और इससे ज्यादा आभारी नहीं हो सकता। सोनम कपूर और आनंद आहूजा तुमने इस अविश्वसनीय खबर से हमें बहुत खुश किया है।’
