UP MLC चुनाव : एटा में नामांकन के दौरान हुआ बवाल, सपा प्रत्याशी का फाड़ा पर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन करने पहुंचे सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह का पर्चा छीनकर फाड़े जाने का मामला सामने आया है, इस दौरान सपा प्रत्याशी के साथ धक्का-मुक्की की बात भी बतायी जा रही है। सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन करने पहुंचे सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह का पर्चा छीनकर फाड़े जाने का मामला सामने आया है, इस दौरान सपा प्रत्याशी के साथ धक्का-मुक्की की बात भी बतायी जा रही है। सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया है।

दरअसल, एमएलसी चुनाव के नामांकन की आज यानी 21 मार्च को अंतिम तारीख है। इसी के तहत एटा स्थित कलेक्ट्रेट पर सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह नामांकन करने पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में खड़े एक शख्स ने उदयवीर सिंह के साथ चल रहे अधिवक्ता के हाथ से पर्चा छीन लिया और अपने साथी को थमा दिया, जिस शख्स ने पर्चा छीना था, उसके साथी ने तत्काल पर्चे को फाड़ दिया और वहां से फरार हो गया। इस दौरान पुलिस पर आरोपित को भगाने का आरोप लगा है।

सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह ने अपने साथ हुई घटना के बारे में मीडिया को बताते हुए कहा कि आज सुबह ही पुलिस के अधिकारियों को इस बात की जानकारी दे दी गई थी कि उनके साथ पर्चा छीनने की घटना हो सकती है, लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया।उन्होंने बताया कि जो शख्स पर्चा छीनकर भागा था, उसको हमारे साथ के लोगों ने पकड़ लिया था, लेकिन पुलिस ने आरोपित को छुड़ाकर वहां से भगा दिया।

बताया जा रहा है कि सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह आज सुबह नामांकन के दौरान पर्चे का एक सेट जमा कर चुके थे, वह दूसरी बार पर्चे का दूसरा सेट जमा करने आए थे। जब यह घटना हुई।

पढ़ें-अयोध्या: परिषदीय स्कूलों में परीक्षा की तारीखों को लेकर विडंबना, जानें कब से होगी शुरू

संबंधित समाचार