UP MLC Election: निर्दलीय उम्मीदवार नवनीत शुक्ला ने किया नामांकन, कहा- सभी जानते हैं निष्पक्ष नहीं होता एमएलसी चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद अब सबकी नजर विधान परिषद के चुनाव पर है। राजधानी में आज यानी सोमवार को इसके लिए 4 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। जिसमें प्रधान बीडीसी स्वाभिमान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ला ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद अब सबकी नजर विधान परिषद के चुनाव पर है। राजधानी में आज यानी सोमवार को इसके लिए 4 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। जिसमें प्रधान बीडीसी स्वाभिमान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ला ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील की है।

नवनीत शुक्ला के मुताबिक एमएलसी चुनाव धनबल का चुनाव है, इस चुनाव में धनबल का प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी। उन्होंने बताया कि जो हमारा समर्थक है, वही हमारा वोटर है। यदि कहीं पर भी हरकत होती है, तो फिर आंदोलन होगा और इसका खामियाजा भी गलत करने वालों को भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने चुनाव आयोग से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण में चुनाव कराया जाए,जो जीते वह जीत का हकदार हो और जो हारे वह हार स्वीकार करें। उन्होंने बताया कि इस बार सभी 36 सीटों पर प्रधान बीडीसी स्वाभिमान संघ से जुड़े लोग चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: ग्रामीणों ने किया पुलिस पर पथराव , जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार