उन्नाव: सत्यापन करने गयी पुलिस टीम से भिड़ा हिस्ट्रीशीटर, सिपाही की फाड़ी वर्दी, दरोगा से की बदसलूकी
उन्नाव। एक दौर था जब पुलिस का नाम सुनते ही अपराधियों की पतलून गीली हो जाती थी। आज यह हालात हैं कि डरना तो दूर जरूरत पड़ने पर अपराधी पुलिस से दो-दो हाथ करने से भी नहीं कतराते। अक्सर इस तरह की घटनाएं अखबारों की सुर्खियां बनती हैं। ऐसी ही एक घटना में एक हिस्ट्रीशीटर …
उन्नाव। एक दौर था जब पुलिस का नाम सुनते ही अपराधियों की पतलून गीली हो जाती थी। आज यह हालात हैं कि डरना तो दूर जरूरत पड़ने पर अपराधी पुलिस से दो-दो हाथ करने से भी नहीं कतराते। अक्सर इस तरह की घटनाएं अखबारों की सुर्खियां बनती हैं।
ऐसी ही एक घटना में एक हिस्ट्रीशीटर ने सत्यापन करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। सिपाही की वर्दी फाड़ दी और दारोगा की पिस्टल छीनने का भी प्रयास किया। घटना के बाद शातिर के भाई को पकड़ कर पुलिस लकीर पीटती नजर आ रही है।
जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के बेथर गांव निवासी राजेश पुत्र कल्लू पासी शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ गैंगस्टर समेत विभिन्न धाराओं के आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। जिनमें रंगदारी वसूलना व रोड होल्डअप जैसी संगीन धाराएं भी शामिल हैं। शायद यही वजह है कि पुलिस ने 2020 के नवम्बर माह में उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी थी।
इन दिनों पुलिस पुराने अपराधियों को सत्यापन कर रही है। इसी सिलसिले में अचलगंज थाने की बेथर चैकी प्रभारी राजेश दीक्षित सिपाही दिनेश पाल के साथ उसके घर पहुंचे। पुलिस को देखते ही उसने घर के सदस्यों ने पुलिस को घेर लिया। हिस्ट्रीशीटर राजेश व उसके भाई राजेंद्र ने हाथापाई शुरू कर दी। जिसमें दारोगा व सिपाही दोनों को चोटे आयी है।
आरोप है कि दोनों ने सिपाही की वर्दी फाड़ दी और चैकी प्रभारी की पिस्टल भी छीनने का प्रयास किया। इस दरम्यान राजेश मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस राजेन्द्र को पकड़ कर थाने ले आई। उप निरीक्षक राजेश दीक्षित ने दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर सरकारी काम में बाधा, हाथापाई व पिस्टल छीनने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें: उन्नाव: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
