UP MLC Election 2022: फर्रुखाबाद में बीजेपी समर्थकों ने सपा प्रत्याशी को पीटा, फाड़ा नामांकन पत्र का एक सेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद/इटावा। यूपी एमएलसी चुनाव के सपा प्रत्याशी हरीश कुमार यादव को भाजपाइयों ने दौड़ा- दौड़ाकर पीटा और नामांकन पत्र भी फाड़ दिया। सोमवार को इटावा-फर्रुखाबाद स्थानीय प्राधिकारी चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन था। दोपहर 12 बजे के करीब बीजेपी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां से बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस लाइन स्थित गेस्ट …

फर्रुखाबाद/इटावा। यूपी एमएलसी चुनाव के सपा प्रत्याशी हरीश कुमार यादव को भाजपाइयों ने दौड़ा- दौड़ाकर पीटा और नामांकन पत्र भी फाड़ दिया। सोमवार को इटावा-फर्रुखाबाद स्थानीय प्राधिकारी चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन था। दोपहर 12 बजे के करीब बीजेपी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

वहां से बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस चले गए। इस बीच सपा प्रत्याशी हरीश कुमार यादव प्रस्तावक और समर्थकों के साथ करीब 12:40 बजे कलेक्ट्रेट के सामने जीजीआईसी स्थित बैरियर पर पहुंचे। जैसे ही हरीश यादव गाड़ी से उतरकर कलेक्ट्रेट के अंदर जाने के लिए आगे बढ़े तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया।

हरीश यादव भागे तो भाजपाइयों ने उन्हें गिराकर पीटना शुरू कर दिया। इससे उनके कपड़े फट गए। नामांकन पत्र का एक सेट भी फाड़ दिया। यह सब कुछ पुलिस के सामने ही हुआ। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें बचाते हुए कलेक्ट्रेट के अंदर ले गए, जहां उन्होंने दूसरे सेट से नामांकन किया।

पढ़ें- आज का राशिफल। 22 मार्च, 2022

 

संबंधित समाचार