मुरादाबाद : लोकतंत्र बचाओ मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कहा-सब्जी विक्रेताओं को आवंटित की जाए दुकानें
मुरादाबाद,अमृत विचार। शहर के कपूर कंपनी पर पिछले 60 सालों से चल रही सब्जी मंडी में बैठे सब्जी विक्रेताओं को दुकानें आवंटित कराने की मांग को लेकर लोकतंत्र बचाओ मोर्चा के लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा। लोकतंत्र बचाओ मोर्चा द्वारा रेल मंत्री को दिए गए ज्ञापन …
मुरादाबाद,अमृत विचार। शहर के कपूर कंपनी पर पिछले 60 सालों से चल रही सब्जी मंडी में बैठे सब्जी विक्रेताओं को दुकानें आवंटित कराने की मांग को लेकर लोकतंत्र बचाओ मोर्चा के लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
लोकतंत्र बचाओ मोर्चा द्वारा रेल मंत्री को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि कपूर कंपनी पर शहर के गरीब लोग पिछले 60 सालों से अपनी सब्जी की दुकानें चला रहे हैं, लेकिन रेलवे द्वारा इन दुकानों को तोड़ने का आदेश दिया गया है। अगर इन दुकानदारों को हटाना ही है तो समानता के आधार पर पेट्रोल पंप व इसके आसपास की सभी दुकानें भी हटाई जाएं।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रेलवे द्वारा पिछले 60 साल से सब्जी, फल व मछली बेच रहे दुकानदारों को जगह आवंटित की गई। साथ ही जब तक इन दुकानदारों को दूसरी जहर आवंटित नहीं हो, तब तक इनकी दुकानें न तोड़ी जाएं। ज्ञापन देने वालों में ओंकार सिंह, शाकिर अली, सोनिया सैनी, कमल किशोर, होराम सिंह, महेंद्र सिंह, कमल सिंह, मदन लाल व बिहारी लाल समेत अन्य लोग शामिल रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : बेकाबू कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, बेटी-बेटा घायल
