Women’s World Cup 2022 : भारत ने बांग्लादेश को 110 रनों से हराया, सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद बरकरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत ने महिला वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को 110 रन से हरा दिया है। बांग्लादेश के सामने 230 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 119 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की तरफ से सलमा खातून ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। भारत की ओर से स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा …

नई दिल्ली। भारत ने महिला वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को 110 रन से हरा दिया है। बांग्लादेश के सामने 230 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 119 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की तरफ से सलमा खातून ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। भारत की ओर से स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। झूलन गोस्वामी और पूजा वस्त्रकर ने 2-2 विकेट लिए। वहीं बल्लेबाजी में भारत की यास्तिका भाटिया की ओर से फिफ्टी जड़ी। इस वर्ल्डकप में टीम इंडिया की तीसरी जीत है और इसी के साथ भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी ज़िंदा है।

भारत ने 7 विकेट खोकर बनाए थे 229 रन
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 229 रन बनाए। यास्तिका भाटिया (50) टॉप स्कोरर रही, जबकि शेफाली वर्मा ने 42 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से रितु मोनी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। 2 विकेट नाहिदा अख्तर के खाते में आए।

Image

बांग्लादेश की टीम 119 रन पर सिमटी
230 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। टीम ने 12 रन पर अपना पहला विकेट गंवाया। इसके बाद जैसे विकटों की झड़ी सी लग गई। 35 रन तक आते-आते बांग्ला टीम अपने पांच विकेट खो चुकी थी। यहां से सलमा खातून (32) और लता मोंडल (24) ने 40 रन की साझेदारी कर टीम को कुछ देर के लए जरूर संभाला लेकिन सलमा का विकेट गिरने के बाद टीम फिर बिखरने लगी।

Image

टीम इंडिया की बांग्लादेश के खिलाफ लगातार 5वीं जीत
आपको बता दें कि टीम इंडिया की बांग्लादेश के खिलाफ ये लगातार 5वीं जीत है। जीत के साथ ही भारत महिला वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। अब भारत को अपना बचा हुआ एकमात्र मुकाबला 27 मार्च को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। इसी के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल का दावा मजबूत कर लिया है।

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : मार्क वुड की जगह नहीं लेंगे तस्कीन अहमद, बीसीबी ने एनओसी देने से किया इनकार

संबंधित समाचार