Pigmentation Remedies: स्किन प्रॉब्लम से पाएं आसानी से छुटकारा, अपनाएं यह घरेलू तरीके और पाएं ग्लोइंग फेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Pigmentation Remedies: स्किन पर धाग-धब्बे या पिंपल के निशान छूट जाना आम बात हो गई है। इन सभी से छुटकारा पाने के लिए हम कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।  हर किसी को बेदाग निखरी त्वचा पसंद होती है। महिलाएं अपनी त्वचा का खास खयाल रखती हैं। चेहरे के दाग- धब्बों से छुटकारा …

Pigmentation Remedies: स्किन पर धाग-धब्बे या पिंपल के निशान छूट जाना आम बात हो गई है। इन सभी से छुटकारा पाने के लिए हम कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।  हर किसी को बेदाग निखरी त्वचा पसंद होती है। महिलाएं अपनी त्वचा का खास खयाल रखती हैं। चेहरे के दाग- धब्बों से छुटकारा पाने के लिए तरह- तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।

कैमिकल वाली क्रीम से बेहतर घरेलू नुस्के होते हैं जो आपकी त्वचा को सॉफ्ट बनाने के साथ धाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलवाते हैं। आजकल धूल-प्रदूषण और सनबर्न के कारण लड़कियों के कम उम्र में ही झाइयां हो जाती हैं जो दिखने में काफी भद्दे लगते हैं। पहले चेहरे पर झाइयां केवल एक उम्र के बाद ही होती थीं लेकिन आजकल कॉलेज जाने वाली लड़कियों और ऑफिस में काम करने वाली वर्किंग महिलाओं के भी झाइयां होने लगी हैं। ये झाइयां खराब सेहत और स्किन की निशानी हैं।

अपनाएं यह घरेलू तरीकें

  • नींबू त्वचा पर काले धब्बे को हल्का करने में मदद कर सकता है। आप स्पॉट ट्रीटमेंट की कोशिश कर सकते हैं और प्रभावित क्षेत्र पर कुछ सेकंड के लिए नींबू का रस मल सकते हैं। एक बार सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। दाग-धब्बों को हटाने के लिए इसका आप हफ्ते में 3 से 4 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • एक अंडे के सिर्फ सफेद हिस्से को अपनी त्वचा पर लगाएं। एक बार सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। काले धब्बों को दूर करने के लिए आप सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • छाछ काले धब्बों को दूर करने में मदद करती है। इसके लिए आपको 4 चम्मच छाछ और 2 चम्मच टमाटर का रस साथ मिलाकर पेस्ट बनाना होगा। इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और पानी से धो लें।
  • सेब और पपीते का गूदा चेहरा पर लगाना बहुत फायदेमंद होता है। दोनों ही फलों के गूदों में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे पर मौजूद अनचाहे दाग-धब्बों को दूर करने का काम करते हैं।
  • गाजर को कद्दूकस कर लें। इसमें मुल्तानी मिट्टी डालकर मिला लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे त्वचा पर बीस मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। ऐसा सप्ताह में एक बार करें।

पढ़ें- सरकार ने कच्चे जूट का एमएसपी 250 रुपये बढ़ाकर 4,750 रुपये प्रति क्विंटल किया