UP MLC Election: अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरिओम ने दाखिल किया नामांकन
अयोध्या। भाजपा एमएलसी प्रत्याशी डॉ. हरिओम पांडेय ने मंगलवार को कचहरी पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में सभा का आयोजन किया गया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के विचार को आत्मसात करते हुए भाजपा जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है। पार्टी को विचार …
अयोध्या। भाजपा एमएलसी प्रत्याशी डॉ. हरिओम पांडेय ने मंगलवार को कचहरी पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में सभा का आयोजन किया गया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के विचार को आत्मसात करते हुए भाजपा जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है। पार्टी को विचार को व्यापक स्तर पर जनसमर्थन मिला है।
एमएलसी प्रत्याशी व पूर्व सांसद डॉ. हरिओम पांडेय ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की सर्वांगीण विकास की अवधारणा में अपने पूरे सामर्थ्य से योगदान देना प्राथमिकता होगी।
अंतिम व्यक्ति के उत्थान की परिकल्पना को साकार किया गया है। शत प्रतिशत पात्रों को योजनाओं का लाभ मिला है। समाज के हर वर्ग का समर्थन आज भाजपा को मिल रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अम्बेडकरनगर साधू वर्मा, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायकों में रामचंद्र यादव, अमित सिंह चौहान, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अंबेडकर नगर जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, एमएलसी चुनाव प्रभारी राजीव मिश्रा, जिला प्रभारी यमुना चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, पूर्व विधायक अनीता कमल, संजू देवी, सुभाष राय, रामू प्रियदर्शी, मथुरा तिवारी, त्रिवेणीराम, अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख में राजीव तिवारी, कप्तान सिंह, दिनेश वर्मा, अभिषेक सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू रहे।
अयोध्या में 1967 व अंबेडकरनगर में हैं 2074 मतदाता
स्थानीय प्राधिकारी चुनाव क्षेत्र में अयोध्या के साथ अम्बेडकरनगर भी आता है। इस बार यह चुनाव भाजपा की प्रतिष्ठा से जुड़ गया है। कारण यह है कि इस चुनाव में अब तक भाजपा को सफलता नहीं मिल सकी है। 23 मार्च को नामांकनपत्रों की जांच व 25 मार्च को नाम वापसी हैं। मतदान नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से सायं चार बजे तक व मतगणना 12 अप्रैल को है।
निर्वाचन- 2022 के द्विवार्षिक चुनाव में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, सभासद, पार्षद, एमएलसी, विधायक व सांसद मतदाता हैं। निर्वाचन क्षेत्र में अबेडकरनगर जिला भी शामिल है। अयोध्या व अंबेडकरनगर जिले के 4041 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। अयोध्या के 1967 व अंबेडकरनगर जिले के 2074 मतदाता सपा-भाजपा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए दोनों दलों ने ताकत झोंक दी है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: पद्मश्री डॉ.दिगंबर बेहरा ने बताया भारत में क्यों नहीं रुक रहा टीबी का संक्रमण
