मुरादाबाद : पेंटिंग के माध्यम से दर्शायी जल की उपयोगिता
मुरादाबाद, अमृत विचार। अवंतिका साई पब्लिक स्कूल में विश्व जल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से जल की उपयोगिता को दर्शाया। कार्यक्रम में जल संरक्षित करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत प्रबन्धक गोकुलदास एवं सौरभ व प्रधानाचार्या लक्ष्मी यादव ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को …
मुरादाबाद, अमृत विचार। अवंतिका साई पब्लिक स्कूल में विश्व जल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से जल की उपयोगिता को दर्शाया। कार्यक्रम में जल संरक्षित करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम की शुरूआत प्रबन्धक गोकुलदास एवं सौरभ व प्रधानाचार्या लक्ष्मी यादव ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को मनाया जाने वाले ‘जल दिवस” का उद्देश्य लोगों को पानी का महत्व समझाना है। कहा कि पानी के बिना जीवन संभव नहीं है।
इसलिये हम सभी को पानी का मूल्य समझना बहुत ही जरूरी है। सभी छात्र- छात्राओं ने जल बचाने के लिए चित्र बनाकर अपना सहयोग दिया। इसमें छावड़ा सिमरन, वंदना, वैष्णवी, सारिका, नन्दनी, लक्षिता, सृष्टि अदिति आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़े:- मुरादाबाद : पुलिसकर्मियों को राहत, समस्या के समाधान के लिए एडीजी जोन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
