बाराबंकी: भाजपा ने सांसद व विधायकों को सौंपी एमएलसी चुनाव की जिम्मेदारी
बाराबंकी। एमएलसी चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। नामांकन के बाद मंगलवार को अगली रणनीति पर चर्चा एवं मंथन बैठकों का दौर दिन भर चला। प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की चर्चा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम सिर्फ …
बाराबंकी। एमएलसी चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। नामांकन के बाद मंगलवार को अगली रणनीति पर चर्चा एवं मंथन बैठकों का दौर दिन भर चला। प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की चर्चा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम सिर्फ एक राजनीतिक परिणाम नहीं है बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी के मार्गदर्शन में सुरक्षा, सर्वांगीण विकास, सुशासन और जन कल्याण के प्रति पांच वर्ष तक पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से किए गए कार्यों पर जनता की मुहर है।
एमएलसी चुनाव में भी रिकॉर्ड मतों से जीत दिलानी है। उन्होंने सभी मतदाताओं से सम्पर्क साधने एवं अपने पक्ष में मतदान सुनिश्चित करने के लिए सांसद, विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को ब्लॉक संयोजक नामित किया गया। 23,24,26 व 27 अप्रैल को ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित करने के दिशा निर्देश दिए।
कई दौर में सम्पन्न हुई बैठकों में चुनावी रोडमैप तैयार किया। 37 वर्ष बाद प्रदेश में इतिहास रचने जा रहे सीएम योगी के ग्रहण में शिरकत करने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सूची को अंतिम रूप दिया गया। तय हुआ कि 25 अप्रैल को अपराह्न मंडलवार कार्यकर्ताओं का जत्था वाहनों से कार्यक्रम स्थल को प्रस्थान करेगा।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: पयागपुर CHC में आयोजित हुआ मानसिक स्वास्थ्य शिविर, मरीजों को बताएं गए टिप्स
