रामपुर : अतिक्रमण पर गरजी पालिका की जेसीबी, दो दुकानें ध्वस्त
रामपुर, अमृत विचार। कटरा जलालुद्दीन रोड से गुइया तालाब को जोड़ने वाले मार्ग पर मस्जिद के पिछवाड़े हुए अतिक्रमण पर पालिका की जेसीब गरजी। अतिक्रमण कर बनाई गई दो दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। अतिक्रमण हटवाए जाने के दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रहा। अतिक्रमण हटवाए जाने का कोई विरोध नहीं हुआ। …
रामपुर, अमृत विचार। कटरा जलालुद्दीन रोड से गुइया तालाब को जोड़ने वाले मार्ग पर मस्जिद के पिछवाड़े हुए अतिक्रमण पर पालिका की जेसीब गरजी। अतिक्रमण कर बनाई गई दो दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। अतिक्रमण हटवाए जाने के दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रहा। अतिक्रमण हटवाए जाने का कोई विरोध नहीं हुआ। एसडीएम सदर मनीष कुमार मीना ने कहा कि शहर में लोग अतिक्रमण स्वयं हटा लें अन्यथा प्रशासन अतिक्रमण हटवाएगा।
विधानसभा चुनाव निपटने के बाद अतिक्रमण पर पालिका की जेसीबी गरजनी शुरू हो गई है। कटरा जलालुद्दीन रोड पर गुइया तालाब मोड़ पर एलआईयू दफ्तर के गेट के निकट रिक्शा स्टैंड के सामने बनी दुकानों को मंगलवार की अपराह्न पालिका की जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया। लोगों ने पालिका की जमीन पर अतिक्रमण कर दुकानों का निर्माण करा लिया था। जिसके कारण बारह फिट का रास्ता घटकर महज दो ढाई फिट रह गया था। जहां से महज एक बाइक गुजर सकती थी।
यह रास्ता मकबरा जनाबे आलिया रोड को जोड़ता है। लोगों की शिकायत पर मंगलवार की दोपहर एसडीएम सदर मनीष कुमार मीना, ईओ पालिका डा. विवेकानंद समेत भारी मात्रा में पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और दुकानों को ध्वस्त करा दिया। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं हुआ। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद डा. विवेकानंद, जेई नगर पालिका ओम प्रकाश, महेंद्र सिंह समेत नायब तहसीलदार और खुफिया विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। वार्ड के सभासद महफूज खां गुड्डू ने बताया कि कटरा जलालुद्दीन मार्ग पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। उसे भी ध्वस्त कराया जाएगा बताया कि अतिक्रमण होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शहर में कई जगह है अतिक्रमण
शहर में कई जगह अतिक्रमण कर लिया है। जिसके कारण शहर में रुक-रुककर जाम लगता है। लोगों की मांग है कि शहर को साफ-सुथरा बनाया जाए और अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई हो। अतिक्रमणकारी मौका पाकर सरकारी जगहों पर कब्जे कर लेते हैं और अपने रसूख के चलते पक्की दुकानें बना लेते हैं। जिसका नुकसान लोगों को काफी परेशानी होती है।
शहरी क्षेत्र में जो अतिक्रमणकारियों को नोटिस और कानूनी कार्रवाई पूरी हो गई है। इस तरह के सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। जिन लोगों ने सरकारी जगहों पर अतिक्रमण किया हुआ है वह स्वयं हटा लें अन्यथा अतिक्रमण पर जेसीबी गरजेगी और कानूनी कार्रवाई के तहत जुर्माना भी वसूला जाएगा। –मनीष कुमार मीना, एसडीएम सदर
ये भी पढ़ें:- बाराबंकी: भाजपा ने सांसद व विधायकों को सौंपी एमएलसी चुनाव की जिम्मेदारियां
